फिर भी हमारी ज़रूरत कहाँ होगी?
कल्पना कीजिए कि आप किसी ऐसे दार्शनिक या पैग़ंबर से बातचीत शुरू कर सकें जिनकी मृत्यु सदियों पहले हो चुकी है। उनके जो शब्द आज तक बचे हैं, उनसे सीखकर एआई एक ऐसे सवाल का जवाब दे सकता है जो उनसे कभी पूछा ही नहीं गया। मैं वह जवाब सुनना चाहूँगा। पर यह भी सोचता हूँ कि उसमें मैं क्या तलाश करूँगा। शायद थोड़ी समझ। या फिर उस काम को करने की इजाज़त जिसे मैं पहले से करना चाहता था।












